HOUSEWIVES को NETWORK MARKETING क्यों करनी चाहिए ?

HOUSEWIVES को NETWORK MARKETING क्यों करनी चाहिए ?

HOUSEWIVES को NETWORK MARKETING क्यों करनी चाहिए ?

भारत में आज लाखो महिलाएं ऐसी हैं जिनकी पढ़ाई पूरी होने पर उनकी शादी कर दी जाती है। उसके बाद वो अपने घरेलु कामो में व्यस्त हो जाती है। बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उनकी पढ़ाई ही नहीं हुई।  ऐसे में महिलाएँ चाहे शिक्षित हो या ना हो शादी के बाद उनके सपने, उनकी ख्वाहिशें, और उनकी पहचान पीछे छूट जाती है। 

तो क्या ऐसा कोई रास्ता है जहाँ महिलाएँ थोडा बहुत भी बाहर निकलकर, बिना अपनी डिग्री दिखाए काम कर सकती हैं और अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकती है? तो जवाब है हाँ - इसका रास्ता है - डायरेक्ट सेलिंग । 

डायरेक्ट सेलिंग आज एक ऐसा व्यवसाय बन गया है जिसको महिलाये थोड़ा बहुत बाहर निकल कर, बिना पूंजी लगाये कर सकती है। गृहिणियों के लिए आज के समय में ये एक बहुत सुनहरा अवसर है। आइए समझते हैं महिलाओं के लिए डायरेक्ट सेलिंग क्यों जरूरी है ? 

1. अपनी स्वयं की आय से INDEPENDENT हो सकती है : 


हर महिला ये चाहती है कि वो भी अपने दम पर पैसा कमाये। ताकि खुद के लिए बच्चों के लिए अपने परिवार के लिए कुछ कर सकें। डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा माध्यम है कि यहां दिन के 2 घंटे काम कर के भी वो यहां से 5 से 50 हजार तक आसानी से  कमा सकती है। और उससे ज़्यादा भी। 

2.  दिन में किसी भी समय काम कर सकते हैं  ( TIME FLEXIBILITY ) : 


डायरेक्ट सेलिंग में किसी भी तरह का ऑफिस टाइम नहीं होता कि वहां जाकर 8 घंटे काम करे। ना ही डायरेक्ट सेलिंग में आपका कोई बॉस होता है। तो आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। इसे आप सुबह, शाम, दोपहर कभी भी कर सकती हैं। अपने बच्चों का ध्यान रखते हुए, खाना बनाना और अन्य घरेलू कामो के बीच समय निकाल कर इसे बहुत आसानी से किया जा सकता है।

3. समाज में खुद की पहचान बनाने का अवसर : 

जब एक गृहिणी घर के काम के साथ-साथ बाहर निकलती है, काम करके पैसा कमाती है, तो ये बाकी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। वो एक समाज में महिलाओ के लिए उत्साह का काम करती है और समाज में उसका नाम भी होता है। डायरेक्ट सेलिंग में ऐसी अनगिनत महिलाएं हैं। जिन्होनें यहां काम किया और गृहिणी होते हुए भी एक बहुत अच्छी LEADER बन कर दुनिया के सामने आई और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी। 

4. आपका व्यक्तित्व और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है : 


डायरेक्ट सेलिंग सिर्फ प्रोडक्ट्स बेचने का बिजनेस नहीं है। यहाँ पर महिलाये रोज़ अलग अलग व्यक्ति से मिलती है उनसे बात करती है। तो इस प्रक्रिया में बोलना, समझना, टीम को लीड करना, टाइम मैनेजमेंट करना, ये सारी बातें आप सीखती हैं। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और महिलाओं का व्यक्तित्व भी निखर के आता है।

5. कम पढ़ी लिखी और अनपढ़ भी कर सकती है : 


डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा व्यापार है जहां आपसे आपकी शिक्षा नहीं पूछी जाती। यहां तक कि आपकी उम्र, जाति, रंग रूप कुछ भी नहीं पूछा जाता। बहुत सी महिलाएं जो इस बिजनेस में अनपढ़ आई थी आज वो यहां से लाखो रुपये मासिक कमाती है। यहां सिर्फ आपकी इच्छा शक्ति मायने रखती है कि आप कितना पैसा कमाना चाहती हैं। इसलिए ये बिजनेस महिलाओं के लिए बहुत ज़बरदस्त है। 

6. घरेलू उत्पाद ( PRODUCTS ) होते हैं : 


बहुत सी महिलाओं को ये लगता है कि हम कैसे बेच पाएंगे। लेकिन जिन महिलाओं ने करना शुरू किया, उन्होंने देखा कि यहां पर तो वही उत्पाद हैं जो हम अपने घरों में दैनिक उपयोग करते हैं जैसे शैम्पू, तेल, साबुन, डिटर्जेंट, रसोईघर का सामान, मेकअप का सामान आदि तो उनको लगा ये तो हम बहुत आसानी से दूसरी महिलाओं को बता सकते हैं। और उन्हें बताना शुरू किया और कारवां बनता गया। 

7. कम निवेश, उच्च संभावना ( LOW INVESTMENT, HIGH POTENTIAL ) : 


अगर हम पारंपरिक व्यवसाय करते हैं, तो निवेश बहुत अधिक होता है। महिलाओं के पास उतनी पूंजी नहीं होती। और परिवार के किसी व्यक्ति से पैसे मांगना बिजनेस के लिए ये उनके आत्मसम्मान पर बात आती है। ऐसे में उनको कमाई का कोई आसान साधन नहीं मिलता। लेकिन डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा बिजनेस है जहां पैसे नहीं लगते है। और कमाई लाखो करोड़ो में कर सकती है। यहाँ उत्पाद भी महिलाओं के मन के होते हैं जिसे वे आसानी से बेच सकती है। 

8.  सोशल मीडिया से भी करना आसान होगा : 


आज का समय इंटरनेट का है। ऐसे में व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम और जूम चलाना बहुत आम बात हो गई है। इसलिए महिलाये घर में रह कर भी बिजनेस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से बेच सकती हैं। बहुत सी महिलाएं तो बेच रही हैं। ऑडियो कॉल पे, वीडियो कॉल पे, ज़ूम पे ग्रुप में मीटिंग लेकर अपनी टीम बना रही है। और बिज़नेस को बहुत आसान बना दिया है।  

CONCLUSION 


अगर आप एक गृहिणी हैं।  तो आपका आत्मसम्मान दुनिया में सर्वोपरि है। इसलिए आप सभी महिलाएँ डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस के लिए थोड़ा-थोड़ा समय निकाल कर बहुत बड़ी इनकम यहाँ से ले सकती हैं। ये एक बहुत बढ़िया प्लेटफॉर्म है, हर महिला के लिए। अगर आप काम करेंगे तो परिवार का समाज का देश का नाम होगा। सबकी तरक्की होगी, आप अपना व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वाभिमान और स्वतंत्रता को सर्वोपरी रख कर महिलाओं को एक नई प्रेरणा दे सकती हैं इस बिज़नेस के माध्यम से। 







कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.