🌿ALOE VERA : NATURAL HEALTH और BEAUTY का खजाना

🌿ALOE VERA : NATURAL HEALTH और BEAUTY का अद्भुत खजाना

परिचय

एलोवेरा ( ALOE VERA ) को संस्कृत में घृतकुमारी कहा जाता है जो प्राचीन काल से चला आ रहा है और आज तक आधुनिक दुनिया में, HEALTH और COSMETIC उद्योग में लोकप्रिय और उच्च मांग वाला जड़ीबूटी है। इसमे मोटे, हरे और कांटेदार पत्तों के अंदर मौजुद पारदर्शी GEL में लगभग 75 प्रकार से भी अधिक औषधि तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से इसे NATURE'S MIRACLE PLANT भी कहा जाता है। 

🌿ALOE VERA : NATURAL HEALTH और BEAUTY का खजाना

प्राचीन काल में रानी क्लियोपेट्रो अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए एलोवेरा का उपयोग करती थी। इतना ही नहीं भारत में भी चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे त्वचा रोग, पाचन तंत्र और स्त्री रोग में लाभकारी बताया गया है। आज के समय में एलोवेरा का उपयोग सिर्फ घरेलु नुस्खे तक सीमित नहीं है। बल्की बड़ी बड़ी DIRECT SELLING कंपनियों ने COSMETIC, FOOD SUPPLEMENT, HEALTH SUPPLEMENT में करोड़ों, अरबों रुपए का जबरदस्त मार्केट बना लिया है।

ALOEVERA का NURTITION PROFILE 


विटामिन A, C, E - ये शरीर के अंदर एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है, जो मानव शरीर की इम्युनिटी को मजबूत  करता है। साथ ही साथ ये एंटी एजिंग का भी काम करता है। 

विटामिन B12 - एलोवेरा में मौजुद विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को और मजबूत बनाता है और एनीमिया से बचाता है।

कैल्शियम और मैग्नीशियम - एलोवेरा में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को और मजबूत बनाता है और जोडो के दर्द में भी राहत देता है।

एंजाइम ( AMYLASE, LIPASE ) -  एलोवेरा में बहुत जरूरी एंजाइम एमाइलेज और लाइपेज पाए जाते हैं जो आपके पाचन में सहायक होते हैं, कब्ज और गैस बनने वाली समस्या से दूर करते हैं। 

पॉलीसैकराइड्स - ये आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर में होने वाले संक्रमणों से बचाव भी करता है। 
यही प्राकृतिक तत्व एलोवेरा को NATURAL HEALER बनाते हैं।

ALOEVERA के अलावा एक और SUPER PRODUCT है जो आपकी इम्युनिटी को जबरदस्त बढ़ावा देता है जिसका नाम है SPIRULINA ये भी आपकी कई बीमारीयो में लाभदायक है इसके बारे में जानने के लिए आप मेरा ये ARTICLE भी पढ़ सकते हैं। 👉 SPIRULINA : DIRECT SELLING का सबसे POWERFULL PRODUCT

ALOE VERA के स्वास्थ्य लाभ 


1. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी - 

* सुबह खाली पेट एलोवेरा लेने से कब्ज की शिकायत में, गैस और एसिडिटी की समस्या में बहुत आराम मिलता है।

* ये लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है और शरीर के तंत्र को सक्रिय कर देता है। और पाचन से जुडी सभी समस्याओं को ख़तम कर देता है।

🔹 EXAMPLE : जिन लोगों की नौकरी में उन्हें लंबे समय तक बैठना पड़ता है, उन्हें अक्सर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नियम से एलोवेरा का सेवन करने से उनको इस समस्या से राहत मिल सकती है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है 

एलोवेरा में मौजूद ANTIOXIDANT बीमारियों से लड़ने की शक्ति को बड़ा देता है। इसलिए होने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी सामान्य बिमारियों की संभावना को कम करता है।

3. शुगर और डायबिटीज कंट्रोल करता है 

2015 में हुई एक रिसर्च के अनुसार एलोवेरा का सेवन FASTING BLOOD SUGAR LEVEL को 20-25% तक कम करता है। ये PANCREAS को ACTIVE करता है जिससे इंसुलिन का उत्पादन स्तर संतुलित रहता है। यही कारण है कि शरीर में ये SUGAR को मेंटेन रखता है। और मधुमेह रोगी के लिए लाभदायक है। 

4. हृदय और कोलेस्ट्रॉल  

* एलोवेरा BAD CHOLESTEROL (LDL) को कम करता है और GOOD CHOLESTEROL (HDL) को बढ़ाने का काम करता है।

* ये BLOOD CIRCULATION को बेहतर करता है। 
 
* इसलिए एलोवेरा का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। 

5. SKIN CARE करता है - 

* एलोवेरा ठंडी होती है। इसलिए ये सनबर्न में और जलने पर तुरंत राहत पहुंचाती है।

* एलोवेरा चेहरे पर हाइड्रेशन बना के रखती है। जिससे SKIN GLOW करती रहती है।

* मुहासे और पिंपल को होने से रोकता है। 

* ये ANTI AGING का काम भी करता है।

6. बालों के लिए लाभदायक है। 

* डैंड्रफ और स्कैल्प को साफ करता है जिससे बाल टूटते नहीं और खुजली नहीं होती।

* बालों को घना और मुलायम बनाता है एलोवेरा। 

* बालो की झड़ने की समस्या को ख़त्म करता है। 

ALOEVERA  PRODUCTS DIRECT SELLING  बाजार में 

अभी जितने भी फ़ायदे मैंने एलोवेरा के बारे में बताया है। इसे आप जूस के फॉर्म में, टैबलेट फॉर्म में, कैप्सूल फॉर्म में SUPPLEMENTS आते हैं। किसी भी तरीके से इसका सेवन कर सकते हैं। बालों में और त्वचा पर आप चाहें तो ऊपर से उसके पारदर्शी जेल को भी लगा सकते हैं। इसको खाने में या जूस लेने में इसका स्वाद कड़वा लग सकता है इसलिए इसे आप कैप्सूल या टैबलेट के रूप में आसानी से खा सकते हैं। 
कुछ डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां इसको कैप्सूल फॉर्म में तैयार करती हैं आप वहां से भी इसे ले सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये डायरेक्ट सेलिंग क्या है, तो आप मेरे इस ब्लॉग को पढ़ सकते हैं। 👉 DIRECT SELLING क्या है ?


REAL LIFE CASE STUDY 

1 CASE STUDY - PRODUCT USE SUCCESS 


मैं वेस्टीज में हूं लेकिन मेरा एक मित्र हर्बल लाइफ में है। उसके चाचा जी श्रीमान राकेश कुशवाहा, उनकी उम्र 48 साल होगी, भोपाल में ही रहते है। 

PROBLEM - उनको डायबिटीज की शिकायत थी पिछले 4 सालो से और उनका शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता था 250 और 300 के आसपास रहता था इसलिए उनको कई और शरीरिक समस्या होती रहती थी। शुगर बढ़ने की वजह से।

SOLUTION - वैसे तो शुगर कंट्रोल करने के लिए कई चीज़ है। पर मेरे कहने पर उसने एलोवेरा दिया और लगातार 3 महीने तक रोजाना 4 कैप्सूल दी 2 सुबह 2 शाम, खाने के बाद। 

RESULT - इससे हुआ ये कि उनका FASTING SUGAR LEVEL 270 से 125mg/dl पर आ गया। वो इतने खुश हुए कि आज वो मेरे दोस्त के साथ हर्बल लाइफ में एक DISTRIBUTOR के रूप में काम कर रहे है। और इससे होने वाले फायदे को और भी लोगो तक पहुंचा रहे हैं। और वो SUGAR के लिए सिर्फ एलोवेरा ही खाते हैं। इससे उनको और भी बहुत से लाभ मिले। 

2. CASE STUDY - ( DIRECT SELLING SUCCESS ) 


मीना रायकवार जो मेरी क्रॉस लेग में है। उनकी उम्र 28 साल है।

PROBLEM - उनको मुंहासे और पिंपल्स बहुत ज़्यादा थे, उनके चेहरे पर।

SOLUTION - समाधान के तौर पर 3 एलोवेरा कैप्सूल रोजाना खाती थी और एलोवेरा फेस वॉश 1 महीने तक इस्तेमाल किया।

RESULT -  इससे उनके मुंहासे  ख़त्म हो गए। और सबसे महत्वपूर्ण उनका विश्वास कंपनी के PRODUCTS की प्रति बढ़ गया। उन्होंने 2, 4 प्रोडक्ट्स और इस्तेमाल किया। वो भी उन्हें अच्छे लगे। 

BUSINESS RESULT -

 * उन्होंने इसके बारे में लोगो को बताने का निर्णय लिया और DISTRIBUTOR बन गई। शुरूआती 2 माहिनो में 26 ग्राहक बनें। 

* उनके ग्राहकों ने दोबारा ऑर्डर दिया क्योंकि उन्हें पाचन और त्वचा में सुधार मिला।

* अगले एक साल में 22 से 25 हजार रुए मासिक आय पर पहुंच गई।

* एलोवेरा की डिमांड ने उनके STABLE CUSTOMER बनाने में बहुत मदद की। बाद में इसके साथ-साथ और भी उत्पाद वो बिक्री करने लगी थी।

DIRECT SELLING के उद्देश्य से ALOEVERA के फायदे  


1. REPEAT SALE - एलोवेरा इतना जबरदस्त उत्पाद है कि इसकी DEMAND बाजार में बार-बार आती है। क्यूंकी इसका एक फ़ायदा नहीं है बल्की ये कई समस्याओं में लाभदायक है।। कभी-कभी जिस लाभ के लिए हम उत्पाद लेते हैं उसमें राहत देर से आती है लेकिन उसके पहले बहुत से और अलग लाभ शरीर में मिल जाते हैं। इसलिए इसके REPEAT ORDER बहुत आते हैं। 

2. HEALTH + BEAUTY - स्वास्थ्य में तो ये लाभदायक है लेकिन इसके साथ साथ ये सुंदरता बढ़ाने में भी महिला और पुरुषो दोनो के लिए लाभदायक है। एलोवेरा की बनी क्रीम और फेसवॉश आज की डेट में बहुत डिमांड में है।

3. ALL AGE GROUP के लिए उपयोगी है - ये एक प्राकृतिक जड़ीबूटी है तो इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इसलिए बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति भी इसका उपयोग कर सकते हैं। 

4. MARKET में TRENDING है - आज के समय में पाचन की समस्या और गैस की समस्या हर दूसरे व्यक्ति को है। YOUTH में भी मुहांसे होना आम बात है। और ये दोनों समस्या में एलोवेरा बहुत लाभदायक है। इसलिए ये मार्केट में HIGH DEMAND में बना रहता है। चाहे एलोवेरा के बने जूस हो, कैप्सूल हो, फेस वॉश हो या फिर CREAMS  हो।

5. CUSTOMER LOYALTY - इस उत्पाद को लेकर ग्राहक इतने वफादार हैं कि खुद तो इसका उपयोग करते ही हैं। साथ ही दूसरे लोगो को भी इसके बारे में बताते हैं और इसे प्रमोट करते हैं। 


CONCLUSION - 


ALOEVERA सिर्फ एक पौधा नहीं है। बल्की ये एक NATURAL DOCTOR है, BEAUTY SECRET है, और LIFESTYLE HERB है। ये आपके NATURAL HEALTH के साथ-साथ सौंदर्य में भी आपको अद्भुत परिणाम देता है। ये स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनों के लिए वरदान है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनो ने इसकी उपयोगिता को समझा है।

DIRECT SELLING INDUSTRY में ALOEVERA की DEMAND कभी ख़त्म नहीं होगी। डायरेक्ट सेलिंग में भी हेल्थ + ब्यूटी दोनो कैटेगरी में अच्छा काम हो रहा है। क्योंकि ये हर उम्र और हर वर्ग के लिए उपयोगी है। डायरेक्ट सेलिंग में ALOE VERA से आप 80 के दशक में जन्मे लोग और युवाओं के साथ आप बहुत ज्यादा और अच्छा बिजनेस कर सकते हैं उनको इस बिजनेस में कैसे लाये इसके लिए आप मेरा ये ब्लॉग जरूर पढ़ें। 👉 नेटवर्क मार्केटिंग में MILLENNIALS और GEN Z को कैसे ATTRACT करें? अगर आप DIRECT SELLING में लंबे समय तक बने रहना चाहते हैं और तेजी से GROW चाहते हैं। तो एलोवेरा को अपनी STRATEGY में जरूर शामिल करें।
















































































































































कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.