नए LEADERS कैसे तैयार करें ?
NETWORK MARKETING में नए LEADERS कैसे तैयार करें ?
1. सही लोगो का चुनाव करें :
@ जिसमें सीखने के लिए उत्सुकता हो, पागलपन हो।
@ जिसमें थोड़ी बहुत कम्युनिकेशन स्किल हो, सीखने की चाह हो।
@ जो जिम्मेदार हो, कोई भी काम देने पर वो करने से पीछे ना हटे।
@ जिसकी सोच सकारात्मक हो, "मैं कर सकता हूं" वाला जज्बा हो।
एक LEADERSHIP वाले व्यक्तित्व की पहचान करके ही अगला कदम उठाना सही और आसान होता है।
2. PROPER TRAINING और KNOWLEDGE देना :
नए नेता को बनाने के लिए सबसे पहला काम होता है, उसको नेटवर्क मार्केटिंग की पूरी जानकारी देना। जैसे -
@ NETWORK MARKETING क्या होती है? ये कैसे काम करता है?
@ उसको हर एक PRODUCT की पूरी जानकारी देनी होगी।
@ मार्केटिंग प्लान उसे पूरा पता होना चाहिए, इनकम कैसे होती है?
@ नेटवर्क मार्केटिंग के LAW और GUIDELINE भी उसे पता होने चाहिए।
@ SALES और PRESENTATION कौशल उसे सिखाना पड़ेगा।
@ ये सारी बातें आपके होने वाले WEEKLY TRAINING SESSION में समझाना और सिखाना होगा।
3. छोटे छोटे टास्क दें :
नये LEADER को कभी भी एकदम से बड़ी जिम्मेदारी न दें, वो डर सकता है, DEMOTIVATE हो सकता है।
@ पहले उन्हे फील्ड में एक-एक, दो-दो प्लान करवाएं।
@ छोटी-छोटी 5 से 10 लोगो की ग्रुप मीटिंग में होस्ट करवाएं।
@ किसी नए व्यक्ति को किसी विषय पर TRAINED करने की जिम्मेदारी दें।
इस तरह की बहुत सी ACTIVITY है जो आप करवा कर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं, साथ ही उनमें MANAGEMENT कौशल भी विकसित कर सकते हैं।
4. TEAM WORK की आदत डाले :
@ खुद से पहले अपनी टीम के बारे में सोचना और उनकी हमेशा मदद करना।
@ टीम की उपलब्धियों को CELEBRATE करना, इससे उनका मोटिवेशन बढ़ता।
@ टीम के साथ फीडबैक SESSION करना।
5. DUPLICATION सिखाये :
इस बिजनेस में बड़ा करने के लिए सबसे जरूरी है DUPLICATE करना। टीम को ये सिखाना होगा अच्छा लीडर बनने के लिए कि जो उन्हें सिखाया है वही अपनी टीम में सही तरीके से APPLY करना है मतलब उन्हें भी सिखाना है। जैसे -
@ INVITE करो - PRESENTATION करो - FOLLOW-UP करो- CLOSE करो।
@ REGULAR सेमिनार, TRAINING, EVENTS और FUNCTIONS आयोजित करना।
@ सभी EVENTS में पूरी टीम को शामिल करना है।
जब नए LEADERS नकल पद्धति को अच्छे से समझ जाते हैं तो पूरी टीम अपने आप बढ़ने लगती है।
6. उदाहरण बनकर LEAD करें :
7. MOTIVATION और MENTORESHIP :
नए LEADERS के साथ आप हमेशा जुड़े रहें, विशेष रूप से FIELD में PLAN और FOLLOW-UP के समय, क्योंकि शुरू में रिजेक्शन बहुत आते हैं। अगर आप साथ रहेंगे तो वो सीखेंगे भी कि कैसे सवालो का जवाब देना है। ड्रैसअप कैसा रखना है, प्रॉस्पेक्ट के सामने कैसे पेश आना है। साथ में आपको ये भी करना है -
@ उन्हें हमेशा मोटिवेट रखना है अच्छा परिणाम ना आने पर भी।
@ फील्ड में प्रैक्टिकल सॉल्यूशन देना है।
@ उनकी छोटी-छोटी जीत पर उनकी सराहना करनी है, शाबाशी देनी है।
8. GROWTH MINDSET विकसित करना :
@ हमें हर गलती से सीखना है उन्हें दोहराना नहीं।
@ नये IDEAS को अपनाना।
@ मुश्किलो को अवसर में बदलना।
एक सकारात्मक और GROWTH MINDSET वाला LEADER लम्बे समय तक टिकता है।
9. LEADERSHIP QUALITY विकसित करें :
LEADERSHIP का मतलब सिर्फ बिक्री करना नहीं है, इसके साथ साथ निर्णय लेना है, समय प्रबंधन अच्छे से करना है, भावनात्मक रूप से लोगो से जुड़ना है, उन्हें अपना बनाना है, अच्छा संचार कौशल होना है, अनुशासन में रहना है। ऐसी कई बाते है जिसे सीख कर LEADER में एक LEADERSHIP वाली बात आती हूं। LEADERS में इन स्किल पर काम करने के लिए किताबे, ट्रेनिंग, इवेंट्स, फंक्शन्स, पॉडकास्ट और कोर्सेज में भाग लेने के लिए कहें। और उनसे रोजाना मिलते रहे उन्हें मार्गदर्शित करते रहे।




.webp)


Post a Comment