NETWORK MARKETING में FOLLOW-UP कैसे करें ?

 NETWORK MARKETING में FOLLOW-UP का एक अहम रोल होता है। ज़्यादातार लोग PLAN देखते ही शामिल नहीं होते। उनका फॉलोअप करना पड़ता है। 90% लॉग इस बिजनेस में फॉलोअप करने के बाद ही आते हैं। अगर आप फॉलोअप नहीं करते हैं तो आपका बिजनेस में सफल होना संभव नहीं है। और अगर लोग करते भी हैं तो बहुत सी गलतियाँ भी करते हैं जिससे उनका प्रॉस्पेक्ट जॉइन नहीं होता। आज हम कुछ खास बातों को जानेंगे कि फॉलोअप करते समय हमें कौन सी सावधानियाँ रखनी है और FOLLOW-UP कैसे करना है

FOLLOW-UP क्या है ? 

जब हम BUSINESS OPPORTUNITY SHARE करते हैं तो जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति PLAN देखते ही शामिल हो जाए। इसलिए हमें दोबारा मिलने की जरूरत होती है। और अगर वो फिर भी हमारे साथ नहीं जुड़ता तो हमें कई बार 5 से 10 बार भी जा-जा के मिलना होता है, इसी प्रक्रिया को हम FOLLOW-UP कहते हैं। एक अच्छी तरह से किया हुआ फॉलोअप सामने वाले को निर्णय लेने में मदद ही नहीं करता बल्कि उनका भरोसा भी हमारे ऊपर बनता है। RELATION, TERMS और भी मजबूत होते है।

FOLLOW-UP करने का सही MINDSET 

सबसे पहले आपको समझना होगा कि फॉलोअप करना मतलब किसी के पास बार बार जाके FORCE करना या फिर IRRITATE करना नहीं होता। ये एक GENTLE REMINDER होता है। जिससे आप सामने वाले को बता सकें कि उसकी जिंदगी में क्या-क्या बड़ा परिवर्तन हो सकता है। उसे क्या मिलने वाला है। उसकी लाइफ में क्या VALUE आप ADD करने वाले हैं। साथ-साथ आप कैसे उसकी समस्या को हल कर सकते हैं इस बिजनेस के माध्यम से है। 

FOLLOW-UP कैसे करें ?

FOLLOW-UP कैसे करें ?

STEP-BY-STEP 

1.PRESENTATION के अंत में ही FOLLOW-UP का समय तय कर लें : जब आप पहली बार योजना दिखाने जा रहे हैं। और सब कुछ समझने के बाद वो अगर जुड़ता नहीं है। तो उसे कोई TOOL दे दें, जैसे प्रोडक्ट्स कैटलॉग या कोई वीडियो शेयर कर दें। और कहे कि इसे आप पढ़ लीजियेगा या देख लीजियेगा और उसके बाद आप निर्णय लीजिये। फिर उसी समय पूछिए कि अगली बार मैं प्रोडक्ट्स कैटलॉग कब लेने आउ या हम कब मिल रहे हैं, कल या पर्सो। इससे सामने वाला मानसिक रूप से तैयार रहता है मिलने के लिए।

2. पहला FOLLOW-UP 24 से 48 घंटे में होना चाहिए : 

प्लान दिखाने के बाद आपकी अगली मीटिंग 24 से 48 घंटे के अंदर हो ही जानी चाहिए। नहीं तो व्यक्ति NEGATIVE हो सकता है। क्यूंकि PLAN देखने के बाद वो 4 लोगो से शेयर जरूर करता है और बाजार में कोई POSITIVE FEEDBACK नहीं देता है। या जो INTEREST, PLAN दिखाते समय उसने दिखाया था वो उसका INTEREST खत्म हो सकता है। इसलिए उसे POSITIVE करने के लिए या उसको निर्णय लेने में मदद करने के लिए आपको अगले 1 से 2 दिन में मिल लेना है।

3. FOLLOW-UP SALE करने के लिए नहीं, बल्कि VALUE देने के लिए करें : फॉलोअप करते समय आपको बेचने पर या जोड़ने पर फोकस नहीं करना है। या बार-बार ये नहीं पूछना है कि आपने DECIDE किया या नहीं, ये बात सामने वाले को IRRITATE कर सकती है। बल्की उनसे ऐसा कुछ कहे की, आपकी ही तरह एक शख्सियत है जिनकी SUCCESS STORY मैं शेयर करना चाहूंगा जिन्होने पार्ट टाइम में इसे शुरू किया था और आज वो यहां से 1 लाख रु. मासिक कमाई करते हैं। इससे सामने वाले को लगता है कि आप वास्तव में उसकी मदद करना चाहते हैं।

4. आप सामने वाले को SUCCESS की कहानियां बताएं : 

आप FOLLOW-UP करते समय सफलता की कहानियां बताएं कि जिस प्रोफेशन में वो है उसी प्रोफेशन से कई लोग आज सफल हो चुके हैं और अच्छा पैसा कमा रहे हैं। या किसी को स्वास्थ्य चाहिए तो वो भी बताएं कि यहां के PRODUCTS से काफी लोगो को अच्छे RESULT मिले हैं। अपने व्यवसाय के माहौल के बारे में बताएं, पुरस्कारों के बारे में बताएं कि यहां सम्मान भी मिलता है।

5.FOLLOW-UP का सबसे अच्छा TOOL EVENTS और FUNCTIONS : सबसे बढ़िया तरीका FOLLOW-UP करने का प्लान के बाद आप उसको किसी EVENT या FUNCTION में ले जाके बैठा दे। इससे वो खुद ही सारी चीजें CLEAR देख लेगा कि कितने लोग सफल हैं यहां, यहां कितनी POSITIVITY है, जोश है, जुनून है, जीवन में कुछ कर गुजरने का। इस तरह उसके सारे विचार स्पष्ट हो जाएंगे। निर्णय लेना भी आसान हो जाएगा।

6. REJECTIONS से घबराकर GIVE-UP न करें: 

ज़्यादातर PROSPECT "NO" बोलते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि वो उनका अंतिम निर्णय है। जरूरी नहीं कि सारे DOUBT पहली बार में ही क्लियर हो जाएं। NO कहने के कई कारण हो सकते है, उस कारण को आपको जानना है और SOLUTION देना है इसमे 5 से 10 FOLLOW-UP  लग सकते हैं। लेकिन आपको हार नहीं माननी है। आपको विनम्रतापूर्वक मिलते रहना है। वो आपको JOIN कर लेगा। तब तक धैर्य रखना है। 

7. FOLLOW-UP में ये गलतियाँ ना करें : 

@ बार बार ये ना पूछे कि आपने DECIDE किया या नहीं।

@ कभी भी FORCE ना करें।

@ PROSPECT की जरूरतों को ना समझना। 

@ एक ही तरह के MESSAGES या CALL पर बात बोलना।

@ जल्दी हार ना माने, GIVE-UP ना करना।

@ 2 से 3 बार मिलने के बाद धैर्य नहीं खोना।

CONCLUSION 

NETWORK MARKETING में FOLLOW-UP करना बिना हार माने ये एक बहुत बड़ी कला है। बार-बार कॉल करना फॉलोअप नहीं होता।  ये तो एक प्रोफेशनल प्रोसेस है जिसे आप फॉलो करके सीख पाएंगे कि FOLLOW-UP कैसे करना है? और जब आप इसमें  मास्टरी हासिल कर लेंगे तभी आप अपनी टीम में भी लोगो को सिखा सकेंगे कि FOLLOW-UP कैसे करें?









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.