NETWORK MARKETING में STUDY FOR DREAMS

NETWORK MARKETING में STUDY FOR DREAMS का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। ये बिजनेस सिर्फ प्रोडक्ट्स, सर्विसेज बेचने का नहीं और ना ही कोई प्लान दिखाने का है। NETWORK MARKETING बिजनेस की शुरुआत भावनाओं से होती है, ख्वाहिशों से होती है, सपनों से होती है। जिसे पूरा करने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। और यहीं से ये CONCEPT शुरू होता है "STUDY FOR DREAMS" 

STUDY FOR DREAMS का अर्थ : 

STUDY FOR DREAMS



सपनों के अध्ययन का मतलब, डायरेक्ट सेलिंग में बहुत सारे लोग आते हैं अपने सपनों और ख्वाहिशों को पूरा करने। लेकिन हमें पता ही नहीं होता कि उनके क्या सपने हैं। किसी ने बिजनेस को क्यों JOIN किया है। इसलिए हमें उनके सपनों को समझना, उन्हें गंभीर रूप से लेना और NETWORK MARKETING बिजनेस के माध्यम से उसे पूरा कराने में उनकी मदद करना ही "STUDY FOR DREAMS" है। 

हर व्यक्ति के मन में कुछ भावनाओं से जुड़ी ख्वाहिशें होती हैं जैसे, मां बाप के लिए एक अच्छा सा घर, कार, उनकी सेवा करना, विदेश यात्राएं, समय की आजादी और बच्चों की अच्छी शिक्षा। इन सभी को गंभीर रूप से समझना ही "STUDY FOR DREAMS" है। 

NETWORK MARKETING में DREAMS का महत्व : 


#1. भावनात्मक संबंध : 
जब आप सामने वाले के सपनों को सर्वोपरी रख के बात करते हैं। उसकी ख्वाहिशों का सम्मान करते हैं। तो सामने वाला व्यक्ति आप से हमेशा के लिए दिल से भावनात्मक रूप से जुड़ता है। और उसे भी लगता है आप उसके सपने पूरे कराने में उसकी मदद कर सकते हैं।

#2. PRESENTATION एक MISSION बन जाता है : जब आप सामने वाले को बताते हैं कि उसके सपने कैसे NETWORK MARKETING बिजनेस के माध्यम से पूरे हो सकते हैं। तो आपका PLAN एक मिशन बन जाता है, एक लक्ष्य बन जाता है। उन्हें एक PLATFORM मिल जाता है। इस तरह उनका सपना हासिल कराना और आसान हो जाता है।

#3. EASY हो जाता है JOIN कराना : जब आप PROSPECT से PLAN और PRODUCTS के बारे में कम और उसके ख्वाहिशों / सपनों के बारे में अधिक बात करते हैं तो वो आपसे गंभीर होके CONNECT करता है। और आसानी से आप से जुड़ता है

#4. STRONG TEAM, BUILD होती है : जो लोग डायरेक्ट सेलिंग में पैसे या प्रोडक्ट के लिए आते हैं वो बहुत जल्दी बिजनेस छोड़ के चले जाते हैं। लेकिन जो लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं वो इस बिजनेस को कभी नहीं छोड़ते। वो लगातार प्रयास करते रहते हैं।

PROSPECT के DREAMS की STUDY कैसे करें : 

सही सवाल करें :

#1. आपके जीवन का सबसे बड़ा सपना क्या है? 

#2. अपने माता पिता के लिए कोई सपना है?

#3. कोई ख्वाहिश हो, आप के माँ बाप की,  जिसे आप पूरा करना चाहते हो?

#4. आप के पास समय और पैसा दोनों भरपूर हो तो कहां घूमना चाहेंगे?

#5. आपके हिसाब से आपके बच्चों की शिक्षा कैसे स्कूल में होनी चाहिए?

PROSPECT को ध्यान से सुने और नोट भी करें : 

#1. जब PROSPECT आपको अपने सपने गिनाता है तो ध्यान से सुने।

#2. उससे भावनात्मक रूप से खुद को जोड़े।

#3. उसकी ख्वाहिशों की इज्जत करें। 

#4. उनके सपनों को नोट भी करें और याद रखें।

#5. उनके सपनों को फॉलो-अप में याद दिलाएं, उन्हें मोटिवेट करें, और ट्रेनिंग में भी उसका उपयोग करें। 

 VISUALISATION ज़रूरी है : 

#1. PROSPECT को कल्पना करवाएं कि कैसे वो अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं NETWORK MARKETING के माध्यम से। 

#2. उन्हें कल्पना करवाएं कि उनके माता-पिता कितने खुश होंगे, अगर उनके सपने आप पूरे करेंगे तो।

#3. उन्हें IMAGINE कराएं कि बच्चे अच्छे स्कूल में जाएंगे तो बच्चों का भविष्य कितना अच्छा होगा।

CONCLUSION 


"STUDY FOR DREAMS" NETWORK MARKETING में सफल होने की एक कुंजी है। जिसके माध्यम से आप लोगो के सपनों को पहचान कर उनके अंदर उनके सपनों को जगा के उन्हें पूरा कराने में मदद कर सकते हैं। NETWORK MARKETING एक सही दिशा है एक सही रास्ता है जिसके ऊपर चल के आज हजारों लाखो लोगो ने अपने सपनों को पूरा किया है। NETWORK MARKETING का असली जादू तभी होता है जब लोग अपने सपनों को अपना मिशन बना लेते हैं।






















कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.